जबलपुर: सुख सागर ब्लू अपार्टमेंट के पीछे आश्रम की भूमि में लगी आग, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
गौरीघाट थानांतर्गत ब्लू अपार्टमेंट के पीछे आश्रम की जमीन में लगे जंगल झाड़ियों में अचानक शुक्रवार शनिवार की मध्यरात्रि 12.15 बजे के करीब आग लग गई।आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।वही आपर्टमेंट में रहने वाले लोगो ने इसकी सूचना दमकलविभाग को दी जहा मौके पर पहुचीं दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।वही आग लगने का कारण अत्याधिक गर्मी के कारण होन बताया जा रहा है।