जबलपुर: सिविल लाइन थाना पुलिस ने जबलपुर रेलवे स्कूल के समीप से दो तस्करों को 15 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ किया गिरफ्तार
सिविल लाइन थाना पुलिस को मुखबिर के जरिए शनिवार की सुबह 7 बजे सूचना मिली कि रेलवे स्कूल के पास दो युवक अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने खड़े है सूचना पर घेराबंदी करते हुए अभिषेक पांडे और रॉबिन सोनकर नीवासी घमापुर को गिरफ्तार किया गया।जिनके कब्जे से 15 किलो गांजा जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।