पातेपुर: पातेपुर के खेसराही गांव में प्रेम प्रसंग के अपहरण आरोपी युवक ने फांसी लगाई, परिजनों में कोहराम
पातेपुर नगर पंचायत अंतर्गत खेसराही गांव में एक युवक ने खुदकुशी कर ली। मृतक एक किशोरी के अपहरण मामले में आरोपित था। वह खेसराही गांव निवासी अनिल सिंह का 21 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।शनिवार की शाम 7 बजे परिजनों ने जानकारी दी।