जमुई: टायफाइड से ग्रसित एक बंदी की इलाज के दौरान सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में हुई मौत, हत्या मामले में था जेल में बंद
Jamui, Jamui | Nov 13, 2024 हत्या मामले में करीब डेढ़ वर्षों से जमुई जेल में बंद टायफाइड से ग्रसित एक बंदी की इलाज के दौरान बुधवार की शाम करीब 4:45 बजे सदर अस्पताल स्थित कैदी वार्ड में अचानक तबियत बिगड़ गई। उंसके बाद डॉक्टर मृत्युंजय पंडित द्वारा जांच के बाद बंदी को मृत घोषित कर दिया। मृतक बंदी की पहचान दुबेडीह गांव निवासी राधेश्याम उर्फ राधे यादव के रूप में हुई है।