मानिकपुर: बहिलपुरवा में पानी भरने को लेकर विवाद, वृद्धा को डंडों से पीटकर किया लहूलुहान
चित्रकूट। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पानी भरने के विवाद में रज्जू विश्वकर्मा ने वृद्धा सुनीता को डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पति सीताराम की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बीएनएस की धारा 110, 115(2), 351(2) और 352 के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने घायल वृद्धा का दोपहर 3 बजे स्वास्थ्य परीक्षण कराया और आरोपी की तलाश में जुटी है।