मंझनपुर: दर्वेशपुर में गिट्टी रखने से रोका तो कुल्हाड़ी और डंडे से हमला, दो सगे भाई लहूलुहान, जिला अस्पताल में भर्ती
कोखराज थाना क्षेत्र के दर्वेशपुर गांव में शुक्रवार की रात को मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के ही जुनैद और उसके भाई सुहेल पर उस वक्त जानलेवा हमला कर दिया गया, जब उन्होंने अपनी किराना गुमटी के पास गिट्टी रखने से रोका। आरोप है कि सेबू, उसकी पत्नी गुल चमन और अच्छे बाबू ने मिलकर दोनों भाइयों पर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला बोल दिया है।