मंझनपुर: कांग्रेस पार्टी की कौशाम्बी जिला कमेटी का हुआ नवीनीकरण, पप्पू मिश्रा को तीसरी बार मिली कमान
कौशाम्बी जिले की जिला कमेटी का नवीनीकरण हुआ है, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने शुक्रवार को कमेटी के सभी पदाधिकारी को बधाई दी एवं शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित किया है। कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रहे आशीष कुमार उर्फ पप्पू मिश्रा को तीसरी बार कमान मिलने से क्षेत्र में एक बार पुनः खुशी की लहर दौड़ गई है।