मंझनपुर: विकसित कौशांबी अभियान के तहत मंझनपुर कलेक्ट्रेट में दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न, ग्राम स्तर पर बदलाव की दी गई प्रेरणा
नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के मार्गदर्शन में मंझनपुर कलेक्ट्रेट में विकसित कौशांबी अभियान को नई दिशा देने के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि और सामाजिक विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ब्लॉक एवं जिला स्तरीय अधिकारियो को प्रशिक्षित किया गया है।