मंझनपुर: संवेदनशील पर्व पर चौकस प्रशासन: मोहर्रम से पहले मंझनपुर में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, लोगों से संवाद कर दिलाया भरोसा
मोहर्रम जैसे संवेदनशील पर्व के मद्देनज़र जनपद कौशाम्बी में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को समय करीब 7 बजे कस्बा मंझनपुर में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया है। प्रशासन की इस सक्रियता से लोगों में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ।