मंझनपुर: डीएम-एसपी ने कशियासमेत कई इलाकों में किया स्थलीय निरीक्षण, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की
आगामी मोहर्रम पर्व को शांति, सौहार्द और सुव्यवस्था के साथ सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने शुक्रवार को समय करीब 1:30 मूरतगंज, कसिया शेरगढ़ एवं सैयद सरावां में जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने स्थानीय गणमान्य नागरिकों से संवाद करते हुए शांति की अपील की है।