मंझनपुर: ग्राम सैबसा के पास से युवक को अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया, चालान भेजा गया न्यायालय
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत करारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विवेक श्रीवास्तव पुत्र श्यामबिहारी श्रीवास्तव निवासी गोराजू, थाना पश्चिम शरीरा के रूप में हुई है।