#PatnaPolice की बड़ी कार्रवाई:- अवैध LPG सिलेंडर व विदेशी शराब के भंडारण का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार !
दिनांक 14.06.26 को #शास्त्रीनगर थानांतर्गत रवि चौक पटेल नगर के पास एक व्यक्ति के घर में अवैध LPG सिलेंडर का भंडारण कर कालाबाजारी करने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई।
प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं आपूर्ति निरीक्षक के द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई।
छापेमारी के क्रम में उक्त व्यक्ति के घर से Bharat, Indane एवं HP के 56 अवैध गैस सिलेंडर #बरामद किया गया साथ ही 294 लीटर अवैध विदेशी शराब भी #बरामद की गई।
इस प्रकरण में संलिप्त 01 महिला सहित 02 अभियुक्त को #गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त में से एक का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है।
इस संदर्भ में कांड दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में डॉ0 अनु कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 01, सचिवालय, पटना द्वारा दी गई बाइट...