होली पर्व को देखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुंडा-बदमाशों एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में निगरानी सूची में दर्ज बदमाशों की नियमित चेकिंग की जा रही है।