सैदपुर: पुलिस का मेगा वाहन चेकिंग अभियान, CO ने सड़क पर उतरकर सीज़ की 20 बाइकें, 60 का चालान, मचा हड़कंप
सैदपुर नगर में पुलिस ने यातायात नियमों के पालन और वाहनों की जाँच को लेकर मेगा चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में CO के साथ कोतवाल रामसजन नागर व कोतवाली पुलिस टीम मुस्तैद रही। चेकिंग अभियान के दौरान सीओ और कोतवाल द्वारा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 20 बाइकों को सीज कर दिया गया, जबकि बिना हेलमेट, 3 सवारी और प्रदूषण इत्यादि के मामलों में 60 बाइकों के काटे गए।