अरवल: जिला प्रशासन की मुस्तैदी से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ छठ महापर्व
Arwal, Arwal | Nov 16, 2026 जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिलेभर में लोक आस्था का महापर्व छठ शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। सभी छठ घाटों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों ने लगातार निगरानी रखी। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के बीच छठव्रतियों और श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।