रामगंजमण्डी: पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय में महिला उत्पीड़न के खिलाफ कार्यशाला का आयोजन, महिला अधिकारिता की दी गई जानकारी
रामगंजमंडी में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय पर महिला यौन उत्पीड़न निवारण समिति को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पुलिस उप अधीक्षक घनश्याम मीना ने महिलाओ के अधिकारो, महिला यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम सहित घरेलु अधिनियम 2005 की जानकारी दी।