रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जन जागरूकता के लिए पोस्टर का विमोचन किया गया
रामगंजमंडी में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन जाग्रति अभियान के तहत कार्यक्रम किया गया। जिसमे चिकित्सा विभाग द्वारा टीबी बीमारी के 100 दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी दी गई। वही टीबी मरीजों की जाँच कर मासिक निगरानी रखने सहित सावधानी बरतने को लेकर जागरूक किया गया।