कायमगंज: गांव सुल्तानगंज खरेटा में बाढ़ का पानी सड़कों पर बह रहा, गांव से निकलने वाले रास्ते पर डेढ़ फीट पानी भरा, ग्रामीण परेशान
शमशाबाद ब्लॉक की कई ग्राम पंचायतों में बाढ़ का पानी घुस गया है। सुल्तानगंज खरेंटा, बल्लू बेहटा, कासिमपुर तराई जैसी पंचायतों में खेत, खलिहान और सड़कें पानी में डूब गई हैं।प्रशासन ग्रामीणों की मदद के लिए मुस्तैदी से खड़ा है। सुल्तानगंज खरेंटा के मजरा दादूपुर, केरी नगला, खुदागंज, गंगागंज और फतेहपुर नगला गढ़ी चारों तरफ से पानी से घिर गए हैं।सभी ग्रामीण परेशान है