भागलपुर के नवगछिया स्थित बिहपुर थाना क्षेत्र के भनपुरा से हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति नवरात्रि के पहले दिन पूजा-अर्चना के दौरान हथियार से फायरिंग करता नजर आ रहा है। धार्मिक आयोजन के दौरान हथियार का इस तरह इस्तेमाल किए जाने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि और इसमें शामिल व्यक्ति की पहचान को लेकर पुलिस की ओर से जानकारी सामने आना बाकी है। हालांकि SP वैभव शर्मा ने बताया कि वीडियो प्राप्त हुई है संबंधित व्यक्ति की पहचान कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है। ..
Purvi Bihar News | नवगछिया, भागलपुर