महरौनी: ग्राम बिल्ला निवासी महिला ने अज्ञात कारणों से किया विषाक्त का सेवन, गंभीर हालत में ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती
थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिल्ला निवासी एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त का सेवन कर लिया। जिसके चलते उसके हालात बिगड़ने लगी है।परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए बुधवार शाम करीबन साडे 5:00 बजे गंभीर हालत में ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसका उपचार जारी था। वही हालत गंभीर बनी हुई थी।