डुमरांव: डुमरांव अस्पताल में आर्थिक उगाही का वीडियो वायरल होने पर दो महिला स्वास्थ्यकर्मी निलंबित
Dumraon, Buxar | Feb 14, 2025 डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में आर्थिक उगाही का वीडियो वायरल होते ही जांच के बाद महिला स्वास्थ्यकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। तीन सदस्यीय टीम की नियुक्ति के बाद अनुमंडलीय अस्पताल के प्रसव वार्ड में वायरल वीडियो के आधार पर जांच बैठाई गई थी। वीडियो में आर्थिक उगाही के सत्यता की पुष्टि हुई जिसके बाद दो स्वास्थ्यकर्मी निलंबित हुई हैं।