डुमरांव: कठार खुर्द के पास ट्रेलर से टकराई कार, कुंभ नहाने जा रहे दो लोगों की हुई मौत; 6 घायल
Dumraon, Buxar | Feb 14, 2025 कठार खुर्द गांव के समीप सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सड़क दुर्घटना गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब 2 बजे हुई। सभी अपने घर किशनगंज से प्रयागराज कुंभ नहाने जा रहे थे तभी उनकी कार सड़क पर खड़े एक ट्रेलर से टकरा गई जिससे दो लोगों की मौत गई।