डुमरांव: प्रतापसागर के पास सड़क दुर्घटना में मासूम की मौत, लोगों ने 4 घंटे तक सड़क जाम रखी, तत्काल मुआवजा दिया गया
Dumraon, Buxar | Feb 13, 2025 आरा बक्सर फोरलेन पर गुरुवार को प्रतापसागर के समीप सड़क दुर्घटना में हुई मासूम की मौत के चार घंटे तक लोगों ने जमकर बवाल मचाया। दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक लोग जाम खोलने को तैयार ही नहीं थे। बाद में कुछ शर्तों के आधार पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार और बीडीओ संदीप पांडेय की पहल पर शाम 6 बजे के बाद जाम खुल सका।