सिंघेश्वर: बीएसआरके कॉलेज में दीपावली उत्सव, जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी गईं खुशियां
सिंहेश्वर के बीएसआरके कॉलेज में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव मनाया गया। संस्थापक सचिव ओम प्रकाश बाहेती की पहल पर पूरा परिसर दीयों की रोशनी से जगमगा उठा। इस मौके पर जरूरतमंद परिवारों के बीच मिठाइयां और उपहार बांटकर खुशियां साझा की गईं। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।आयोजन में सामाजिक सद्भाव और सेवा का संदेश दिया।