रायडीह: रायडीह में हर्षोल्लास से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, निकाला गया मोहम्मदी जुलूस
Raidih, Gumla | Aug 26, 2026 रायडीह - प्रखंड क्षेत्र के पतराटोली, बरगीडांड़, महुवाटोली, सुरसांग और कांसीर गांव में बुधवार को मुस्लिम धर्मावलंबियों ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया। इस अवसर पर पतराटोली में मोहम्मदी जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने हिस्सा लिया। जुलूस में मदिना शरीफ की झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही।