तिब्बतियों के साथ पांवटा साहिब के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिंदर सिंह नॉटी
=====
पांवटा साहिब में शहीद लोबगा रंगज़ेन को समर्थन में क्षेत्रीय तिब्बती युवा कांग्रेस और क्षेत्रीय तिब्बती महिला संघ पांवटा साहिब, पुरुवाला के सदस्य श्रद्धांजलि देने के लिए एक शांतिपूर्ण कैंडल लाइट मार्च आयोजित किया।
लोबगा रंगज़ेन ने 2 जुलाई 2026 को न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के सामने आत्मदाह किया था।
यह कैंडललाइट मार्च शहीद लोबगा रंगज़ेन के बलिदान के सम्मान में आयोजित किया। उनके अंतिम कदम ने तिब्बती लोगों के सामने आ रही लगातार चुनौतियों की ओर अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित किया था।
यह शांतिपूर्ण कैंडललाइट भूपुर से शुरू होकर,बद्रीपुर व पोंटा मुख्य बाज़ार से होते हुए SDM कार्यालय, पोंटा साहिब पर समाप्त हुई।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य शांति, न्याय और मानवाधिकारों के मूल्यों को बनाए रखना है, साथ ही शहीद लोबगा रंगज़ेन और उन सभी 170 तिब्बती शहीदों की याद का सम्मान करना है जिन्होंने अब तक तिब्बत की आज़ादी के लिए आत्मदाह किया है।
#तिब्बती
Ronhat, Sirmaur | Aug 12, 2026