भागलपुर, 07 अगस्त 2026। श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे द्वारा आज सुलतानगंज अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, दवा उपलब्धता, आपातकालीन सेवाओं तथा कांवड़ियों के लिए की गई विशेष स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने अस्पताल में उपचाररत एवं स्वास्थ्य परामर्श के लिए आए कांवड़ियों से सीधे संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कांवड़ियों से फीडबैक लेते हुए यह सुनिश्चित किया कि किसी भी श्रद्धालु को उपचार या अन्य स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षालय, स्ट्रेचर, व्हीलचेयर, ऑक्सीजन, आवश्यक दवाओं तथा अन्य जीवनरक्षक संसाधनों की उपलब्धता की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि श्रावणी मेला की अवधि में सभी स्वास्थ्यकर्मी पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा प्रत्येक मरीज को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने विशेष रूप से इमीडिएट रिस्पॉन्स टीम (Immediate Response Team) को पूरी तरह सक्रिय एवं सतर्क रहने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में बिना विलंब त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए। एंबुलेंस, चिकित्सकीय उपकरणों तथा आवश्यक मानव संसाधन को हर समय तैयार रखने के निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक कांवड़िया एवं श्रद्धालु को बेहतर, त्वरित एवं मानवीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
Bhagalpur Police
Banka District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar