आवास और सुरक्षा:- कांवड़ियों के लिए घाट पर एक बड़ी टेंट सिटी बनाई गई है, जहाँ वे सुरक्षित रूप से आराम कर सकते हैं और रुक सकते हैं।
स्वास्थ्य सुविधा:- स्वास्थ्य शिविर स्थापित किए गए हैं, जिनमें डॉक्टरों और मेडिकल टीम की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत इलाज मिल सके।
जीविका दीदियाँ:- जीविका दीदियाँ कांवड़ियों की सहायता और विभिन्न सेवाओं में सहयोग कर रही हैं।
लॉकर सुविधा:- श्रद्धालुओं के सामान की सुरक्षा के लिए लॉकर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे वे निश्चिंत होकर गंगा स्नान और जल भराव कर सकें।
जिला प्रशासन, भागलपुर का उद्देश्य:- इन सभी व्यवस्थाओं का मुख्य उद्देश्य सुल्तानगंज आने वाले हर कांवड़िये को एक सुरक्षित, सुविधाजनक और सुखद अनुभव प्रदान करना है, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
16 views | Bhagalpur, Bihar | Aug 7, 2026