दिनांक: 07 अगस्त, 2026:- श्रावणी मेला के दौरान सुलतानगंज पहुंचने वाले कांवरियों की संख्या का आकलन जिला प्रशासन द्वारा स्थापित दो पीपुल काउंटिंग मशीनों के माध्यम से किया जा रहा है। इनमें एक मशीन कृष्णगढ़ तथा दूसरी धाधी बेलारी में स्थापित है।
दिनांक 07 अगस्त, 2026 को सुबह से रात तक दोनों पीपुल काउंटिंग मशीनों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल 3,99,456 कांवरियों की गणना की गई। इनमें कृष्णगढ़ स्थित पीपुल काउंटिंग मशीन से 2,61,668 तथा धाधी बेलारी स्थित पीपुल काउंटिंग मशीन से 1,37,788 कांवरियों की गणना दर्ज की गई।
श्रावणी मेला के दौरान जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मेला क्षेत्र, गंगा घाटों, प्रमुख मार्गों एवं कांवर पथ पर प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी सतत निगरानी रख रहे हैं। चिकित्सा, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं।
जिला प्रशासन ने सभी कांवरियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, निर्धारित मार्गों का उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर निकटतम सहायता केंद्र अथवा तैनात प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करें।
#IPRDBihar
#BiharGovernment
#GoodGovernance
#BiharDevelopment
#ViksitBihar
#employment
#SamriddhBihar
#DevelopedBihar
#jivikabihar
Department of Tourism, Government of Bihar
Banka District Administration