लखीसराय: जिला मंत्रणा कक्ष के सभागार में जनजातीय टोलों के विकास कार्यों की हुई समीक्षा।
लखीसराय। समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में अनुसूचित जनजातीय टोलों के विकास से जुड़े 19 बिंदुओं पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। गुरुवार के संध्या 4:00 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बैठक में सूर्यगढ़ा प्रखंड के बरियारपुर क्षेत्र को वैली ऑफ मेडिसिनल प्लांट्स तथा सतघरवा-महाजनवा गांव को वाली ऑफ फ्लावर्स के रूप में विकसित करने की योजना पर चर्चा हुई।