बिलासपुर: थाना बिलासपुर क्षेत्र से एनडीपीएस एक्ट और मारपीट के अभियोग में पुलिस ने दो वारंटी आरोपियों को किया गिरफ्तार
अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र के आदेश के क्रम में रामपुर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह के निर्देश में एनबीडब्ल्यू व वांछित आरोपियो की गिरफ्तारी के अभियान के अंतर्गत मंगलवार को दोपहर एक बजे थाना बिलासपुर क्षेत्र से एनडीपीएस एक्ट और मारपीट के अभियोग में पंजीकृत दो वारंटी आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किया ।