कुडू: उपायुक्त ने किया कुडू प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने की दी हिदायत, JSLPS कार्यालय मिला बंद
Kuru, Lohardaga | Jun 12, 2025 लोहरदगा उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने गुरुवार शाम लगभग 3:00 बजे कुडू प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। मौके पर कुडू अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मधुश्री मिश्रा, प्रखंड प्रमुख मुनि देवी, उप प्रमुख ऐनुल अंसारी तथा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष तनवीर गौहर ने बुके और शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया।