कुडू: लोहरदगा में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना: 15 से 30 जून तक चलेगा अभियान, 63 पंचायतें शामिल
Kuru, Lohardaga | Jun 10, 2025 लोहरदगा जिले के उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने मंगलवार शाम 4:30 बजे बताया कि जिला में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत जनजातीय बहुल ग्रामों में व्यापक अभियान चलाया जाएगा। जिले की कुल 66 पंचायतों में से 63 जनजातीय बहुल पंचायतों को इस अभियान में शामिल किया गया है। इस योजना के तहत लगभग 63,000 से अधिक जनजातीय बहुल ग्रामों को आच्छादित किया जाएगा।