कुडू: कुडू में मनरेगा के तहत आम उत्सव संपन्न, किसानों ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह
Kuru, Lohardaga | Jun 11, 2025 लोहरदगा जिला के कुडू प्रखंड मुख्यालय परिसर में मनरेगा अंतर्गत बुधवार दोपहर 2:15 बजे आम उत्सव सह बागवानी मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के कई किसानों ने अपनी बगिची से लंगड़ा, दशहरी, आम्रपाली समेत विभिन्न किस्मों के आम लेकर प्रदर्शनी और बिक्री की।