कुडू: विश्रामगढ़ में स्व. गोपाल साहू को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, बोले- समाज ने सच्चा सेवक खो दिया
लोहरदगा जिला के कुडू प्रखंड अंतर्गत विश्रामगढ़ गांव निवासी गोपाल प्रसाद साहू का हाल ही में निधन हो गया, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। शनिवार की शाम करीब 4 बजे उनके श्राद्ध कार्यक्रम में लोहरदगा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू विश्रामगढ़ पहुंचे।