कुडू: लोहरदगा में संगठन सृजन वर्ष 2025 के तहत कांग्रेस ने किया प्रखंडवार आवेदनों का भौतिक सत्यापन
जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठन सृजन वर्ष 2025 के अंतर्गत सोमवार शाम करीब 3:00 बजे पेशरार, किस्को, सेन्हा समेत अन्य प्रखंडों से प्राप्त कांग्रेस पदाधिकारियों के आवेदनों का भौतिक सत्यापन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार आयोजित हुआ।