बैरगनिया में अगलगी से लाखों की संपत्ति जलकर राख, पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना ने बढ़ाया मदद का हाथ
बैरगनिया प्रखंड के भकुरहर वार्ड संख्या-19 निवासी मो. अनवर खान एवं नूर आलम खान के घर में देर रात अचानक आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया।
घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना को दी गई। सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल अपने छोटे भाई गुड्डू सिंह के माध्यम से अग्निपीड़ित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचवाई। पीड़ित परिवारों को चावल, तिरपाल एवं नगद राशि उपलब्ध कराई गई।
इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वे उनके साथ हैं और अपनी ओर से हरसंभव सहायता आगे भी उपलब्ध कराते रहेंगे।
मुसीबत की घड़ी में जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची मानवता है।
#Bairgania #Sitamarhi #Bhakurhar #AmitKumarTunna #GudduSingh #अग्निपीड़ित #राहतकार्य #मानवता #बिहार
Dumra, Sitamarhi | Nov 10, 2026