Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
Crimenews
DPROSitamarhi
Sitamarhi, Bihar
| Nov 7, 2026
MORE NEWS
Sitamarhi, Bihar | Nov 7, 2026
Sitamarhi, Bihar | Nov 7, 2026
एसपी अमित रंजन ने जिलेवासियों को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, ऑपरेशन मुस्कान के तहत 111 चोरी एवं गुम मोबाइल बरामद कर लौटाई लोगों के चेहरे पर मुस्कान सीतामढ़ी पुलिस की इस बड़ी सफलता पर जिलेवासियों में खुशी का माहौल। करीब 20 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस दिलाए गए। #OperationMuskaan #SPAmitRanjan #SitamarhiPolice #दीपावली_की_शुभकामनाएं #सीतामढ़ी_पुलिस #MobileRecovery #BiharPolice #ऑपरेशन_मुस्कान #BNPNews #RKSoniJournalist #SitamarhiNews
Dumra, Sitamarhi | Nov 7, 2026
नेशनल मेडिकल कॉलेज, बीरगंज में रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, कला और सांस्कृतिक सौंदर्य की दिखी अनूठी झलक बीरगंज (नेपाल)। कला, सृजनशीलता और सांस्कृतिक सौंदर्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बीरगंज स्थित प्रतिष्ठित नेशनल मेडिकल कॉलेज परिसर में रंगोली कला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। उत्सव के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। यह आयोजन प्रख्यात सर्जन एवं कॉलेज अध्यक्ष डॉ. जैनुद्दीन अंसारी के अथक परिश्रम, दूरदर्शिता और निरंतर योगदान का परिणाम रहा। कार्यक्रम में कॉलेज अध्यक्ष डॉ. जैनुद्दीन अंसारी, निर्देशक डॉ. इशरत जहां सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. रवि शंकर गुप्ता, डॉ. बबिता सिंह, डॉ. सरोज देउ, डॉ. गंगा गुरुंग सहित अन्य गणमान्य सदस्य शामिल रहे। इस अवसर पर डॉ. के.एन. सिंह, मुकुंद भूसाल, इंजीनियर प्रदीप कुमार चौधरी, ऋचा सिंह, जितेश चंद्र दास, विश्वनाथ कंठ, केशव भंडारी, ब्रज किशोर चौधरी एवं संतोष पोखरेल समेत चिकित्सक, विद्यार्थी, समाजसेवी, संचार प्रतिनिधि और कला प्रेमी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में नर्सिंग कॉलेज ने प्रथम स्थान, आईबीएमएस ने द्वितीय स्थान तथा नर्सिंग स्टाफ वर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र, नकद पुरस्कार एवं सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि नेशनल मेडिकल कॉलेज नेपाल के प्रतिष्ठित चिकित्सा शिक्षण संस्थानों में शामिल है। यहां नेपाल, भारत सहित विभिन्न देशों के छात्र-छात्राएं चिकित्सा शिक्षा में डीएम स्तर तक अध्ययन कर रहे हैं। वहीं, कॉलेज अस्पताल में नेपाल और भारत के मरीज लगातार बेहतर स्वास्थ्य उपचार के लिए पहुंचते हैं। इस आयोजन ने न केवल प्रतिभागियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान किया, बल्कि कला, संस्कृति और आपसी सौहार्द को भी बढ़ावा दिया।
Dumra, Sitamarhi | Nov 7, 2026
एसपी अमित रंजन के नेतृत्व में सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी! ऑपरेशन मुस्कान के तहत 111 चोरी व गुम मोबाइल बरामद, 20 लाख रुपये की संपत्ति वापस दिलाने में मिली सफलता #OperationMuskaan #SPAmitRanjan #SitamarhiPolice #सीतामढ़ी_पुलिस #MobileRecovery #BiharPolice #ऑपरेशन_मुस्कान #BNPNews #RKSoniJournalist #SitamarhiNews
Dumra, Sitamarhi | Nov 7, 2026
पति का उम्र 40 पत्नी का उम्र 26 देखने में बिल्कुल बाप बेटी जैसी, जानिए कैसे हुई शादी?
Dumra, Sitamarhi | Nov 7, 2026
एसपी अमित रंजन के नेतृत्व में सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी! ऑपरेशन मुस्कान के तहत 111 चोरी व गुम मोबाइल बरामद, 20 लाख रुपये की संपत्ति वापस दिलाने में मिली सफलता #OperationMuskaan #SPAmitRanjan #SitamarhiPolice #सीतामढ़ी_पुलिस #MobileRecovery #BiharPolice #ऑपरेशन_मुस्कान #BNPNews #RKSoniJournalist #SitamarhiNews
Dumra, Sitamarhi | Nov 7, 2026
**दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, मूलभूत सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश** जिलाधिकारी, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार एसडीएम, सीतामढ़ी सदर श्री आनंद कुमार के नेतृत्व में जिला कमांडेंट (गृह रक्षा वाहिनी), ट्रैफिक डीएसपी, एडीएसओ, अंचल अधिकारी, संबंधित थाना के पदाधिकारियों, जीआरपी एवं स्टेशन मास्टर की उपस्थिति में दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान संभावित भीड़ के मद्देनजर बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के साथ-साथ सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर निम्नलिखित निर्देश दिए गए— - बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर प्रवेश एवं निकास द्वार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने। - अस्थायी अतिक्रमण हटाकर आवागमन के रास्तों को अतिक्रमणमुक्त रखने। - पर्याप्त प्रकाश एवं रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने। - पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था एवं साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रखने। - निर्माणाधीन एवं संवेदनशील क्षेत्रों को निर्धारित एसओपी के अनुरूप बैरिकेडिंग कर बंद रखने। - सीसीटीवी कैमरों की पर्याप्त कवरेज एवं क्रियाशीलता सुनिश्चित करने। - भीड़ नियंत्रण एवं यात्रियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं सुरक्षा बल की प्रतिनियुक्ति करने। - ऑटो स्टैंड को निर्धारित स्थल पर ही संचालित कराने तथा ऑटो चालकों द्वारा निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा कराने। - बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन परिसर में नियमित साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने। इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड के बाहर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, अनावश्यक वाहन जमाव एवं जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होने देने तथा यात्रियों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। एसडीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व-त्योहार के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात एवं यात्रियों की सभी मूलभूत सुविधाएं समय से सुनिश्चित की जाएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।
Sitamarhi, Bihar | Nov 7, 2026
- Sitamarhi News