Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
rewaribreaking
जंतर मंतर प्रदर्शन के समर्थन में रेवाड़ी कांग्रेस उतरी सड़कों पर#राजस्थान प्रदेश प्रभारी#CA आशीष यादव भी पहुंचे रेवाड़ी#विरोध प्रदर्शन में हुए शामिल#CA आशीष यादव का क्या कहना था आइए आपको सुनाते हैं
Rewari, Rewari
| Jul 25, 2026
#राजस्थान
#ca
#विरोध
MORE NEWS
रेवाड़ी में प्लाईवुड गोदाम में लगी भीषण आग # कई गाड़ियां मौके पर पहुंचे #
Rewari, Rewari | Jul 26, 2026
नशा मुक्त रेवाड़ी अभियान के अंतर्गत रेवाड़ी पुलिस का नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान निरंतर जारी। रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। -नशा मुक्त टीम ने आरडीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव हालुहेडा व गांव बिहारीपुर का दौरा कर स्टूडेंट्स/आमजन को नशे के दुष्प्रभाव एवं बचाव बारे किया जागरूक। नशा बेचने वालों की असली जगह जेल, नशे का कारोबार करने वालों की सूचना निःसंकोच होकर MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 एवं डायल 112 दे- एसपी पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में रेवाड़ी पुलिस ने युवाओं व आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए और खेलों से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं व आमजन को नशे की बुराइयों से अवगत करवाना तथा नशे के आदी युवाओं को समाज की मुख्यधारा में जोड़ना है। जिला पुलिस की नशा मुक्त टीम रोज डोर टू डोर जाकर नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक कर रही है। पुलिस टीम लोगों से उनके वार्ड/गांव में नशा करने वालों की जानकारी एकत्रित करके तथा उनकी काउंसलिंग करवाकर नशा छोड़ने के लिए प्रेरित कर रही है। इस अभियान के तहत जिला पुलिस की नशा मुक्त टीम द्वारा आज शनिवार को आरडीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव हालुहेडा व गांव बिहारीपुर का दौरा कर स्टूडेंट्स/आमजन को नशे से दूर रहने तथा शिक्षा व खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। नशा मुक्त टीम द्वारा स्टूडेंट्स/आमजन को नशा न करने बारे जागरूक किया तथा नशा ना करने की शपथ भी दिलवाई गई। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ साथ पूरे परिवार का जीवन खराब कर देता है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस के इस अभियान से प्रेरित होकर जहां युवा शिक्षा और खेल गतिविधियों की ओर अग्रसर हो रहे हैं वहीं पर अनेक नशा ग्रस्त युवकों ने नशा छोड़ने की पहल भी की है, जिनका स्थानीय प्रशासन की मदद से इलाज करवाकर उन्हें फिर से समाज की मुख्यधारा में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों की असली जगह जेल में है, इसलिए नशे का कारोबार करने वालों की सूचना निःसंकोच होकर पुलिस को दें, पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नशा एक अभिशाप है इसका मिलकर बहिष्कार करें। अगर आपके पास किसी प्रकार की नशे संबंधी सूचना है कोई व्यक्ति नशे का प्रयोग करता है या नशे की सप्लाई इत्यादि करता है तो इस बारे पुलिस को MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 या 112 नंबर पर सूचित करे। पता व जानकारी बताने वाले व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखा जायेगा। रेवाड़ी पुलिस, प्रदेश में नशे के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' नीति को पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ लागू करने के लिए संकल्पबद्ध है। ....................................................फोटो संलग्न है।
Rewari, Rewari | Jul 25, 2026
पंडित योगेंद्र पालीवाल की पुण्यतिथि पर माता अंजनी एवं हनुमान जी की मूर्ति स्थापना संपन्न। रेवाड़ी, समाचार पंकज कुमार। स्वर्गीय पंडित योगेंद्र पालीवाल जी (पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा रेवाड़ी) की छठी पुण्यतिथि के पावन अवसर पर बाबा मोहन राम मंदिर, बड़ा तालाब, रेवाड़ी में पंडित योगेंद्र पालीवाल सेवा आर्मी के तत्वावधान में माता अंजनी एवं हनुमान जी की मूर्ति स्थापना का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान के दर्शन किए तथा स्वर्गीय पंडित योगेंद्र पालीवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने विशेष रूप से शिरकत कर स्वर्गीय पंडित योगेंद्र पालीवाल के सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री वीर कुमार यादव, नगर पालिका धारूहेड़ा के चेयरमैन अजय जांगड़ा, रामपाल यादव, रत्नेश बंसल, दलबीर सिंह, करणपाल खोला, दुष्यंत, नरेंद्र पिप्पल, अनिल सैनी आदि उपस्थित थे।
Rewari, Rewari | Jul 25, 2026
स्वर्गीय पंडित योगेंद्र पालीवाल जी की छठी पुण्यतिथि पर माता अंजनी एवं हनुमान जी की मूर्ति स्थापना संपन्न रेवाड़ी, 25 जुलाई। स्वर्गीय पंडित योगेंद्र पालीवाल जी (पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा रेवाड़ी) की छठी पुण्यतिथि के पावन अवसर पर बाबा मोहन राम मंदिर, बड़ा तालाब, रेवाड़ी में पंडित योगेंद्र पालीवाल सेवा आर्मी के तत्वावधान में माता अंजनी एवं हनुमान जी की मूर्ति स्थापना का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान के दर्शन किए तथा स्वर्गीय पंडित योगेंद्र पालीवाल जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में रेवाड़ी विधायक श्री लक्ष्मण सिंह यादव एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने विशेष रूप से शिरकत कर स्वर्गीय पंडित योगेंद्र पालीवाल जी के सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान को स्मरण किया। रेवाड़ी विधायक श्री लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा "स्वर्गीय पंडित योगेंद्र पालीवाल जी ने भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए। उनकी स्मृति में माता अंजनी एवं हनुमान जी की मूर्ति स्थापना जैसे धार्मिक आयोजन समाज को संस्कार, सेवा और आस्था से जोड़ने का प्रेरणादायी कार्य हैं। मैं पंडित योगेंद्र पालीवाल सेवा आर्मी के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करता हूँ।" भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा "स्वर्गीय पंडित योगेंद्र पालीवाल जी का जीवन संगठन, सेवा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण था। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित यह धार्मिक आयोजन उनकी स्मृतियों को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को भी सशक्त करेगा। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का कार्य करते हैं।" कार्यक्रम के आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी समाज सेवा एवं धार्मिक कार्य निरंतर जारी रहेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री वीर कुमार यादव, नगर पालिका धारूहेड़ा के चेयरमैन श्री अजय जांगड़ा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री रामपाल यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री रत्नेश बंसल, धारूहेड़ा ब्लॉक समिति के चेयरमैन श्री दलबीर सिंह, डहिना ब्लॉक समिति के चेयरमैन श्री करणपाल खोला, नाहर ब्लॉक अध्यक्ष श्री दुष्यंत, श्री नरेंद्र पिप्पल, मार्केट कमेटी रेवाड़ी के चेयरमैन श्री अनिल सैनी सहित अनेक जिला पार्षद, नगर पार्षद, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रधानों तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता कर स्वर्गीय पंडित योगेंद्र पालीवाल जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के अंत में पंडित योगेंद्र पालीवाल सेवा आर्मी के अध्यक्ष पंडित भारत पालीवाल एवं सचिव पंडित हिमांशु पालीवाल ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।
Rewari, Rewari | Jul 25, 2026
जंतर मंतर प्रदर्शन के समर्थन में रेवाड़ी कांग्रेस उतरी सड़कों पर#राजस्थान प्रदेश प्रभारी#CA आशीष यादव भी पहुंचे रेवाड़ी#विरोध प्रदर्शन में हुए शामिल#CA आशीष यादव का क्या कहना था आइए आपको सुनाते हैं
Rewari, Rewari | Jul 25, 2026