मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ विधायक सतीश यादव ने नुआंव के गुडीयारी में बनी सड़क के कार्य में अनीमियतता को लेकर के बजट सत्र में आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि संवेदक और कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग के सड़कों का बंटाधार कर रहे हैं। मामले की जांच जिला से नहीं पटना की टीम के द्वारा कराई जाए। जिसकी जानकारी गुरुवार की दोपहर रामगढ़ विधायक द्वारा दी गई।