नुआंव: मापतपुर में आयोजित भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की जलभरी कलश शोभायात्रा निकाली गई
Nuaon, Kaimur | Feb 15, 2026 नुआंव के मापतपुर गांव में आयोजित भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का रविवार की दोपहर जलभरी कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जिसको लेकर मापतपुर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने बताया मानव कल्याण के लिए यज्ञ का आयोजन हुआ है। श्रद्धालु सातों एवती गोड़सरा के समीप गोरिया नदी से जल उठाकर यज्ञ मंडप पहुंचे।