मिली जानकारीके अनुसार नुआंव थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से 42.12 लीटर शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछ-ताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार की दोपहर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नुआंव थाने की पुलिस ने बताया गिरफ्तार आरोपी दुधार थाना नोखा, जिला रोहतास का रहने वाला बताया जाता है।