भीलवाड़ा: गारनेट माफिया से अवैध वसूली के मामले में विधायक के करीबी की गिरफ्तारी के बाद आईपीएस माधव उपाध्याय को किया गया एपीओ
भीलवाड़ा। राजस्थान में पुलिस, सत्ता और माफिया के बीच कथित गठजोड़ के एक बड़े मामले में राज्य सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। कोटड़ी थाना क्षेत्र में गारनेट माफिया से अवैध वसूली के आरोपों में घिरे आईपीएस एवं सदर पुलिस उपाधीक्षक माधव उपाध्याय (ASP) को सरकार ने तुरंत प्रभाव से एपीओ कर दिया है। पुलिस महकमे और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया था।