समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 26 नवंबर 2026
उप विकास आयुक्त ने धान फसल कटनी प्रयोग का किया निरीक्षण, 58.540 क्विंटल प्रति हेक्टेयर औसत उपज दर्ज
आज दिनांक 26 नवंबर 2026 को कृषि वर्ष 2026-27 के अंतर्गत अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण उप विकास आयुक्त, बक्सर श्रीमती निहारिका छवि द्वारा प्रखंड बक्सर सदर की पंचायत अहिरौली अंतर्गत ग्राम अर्जुनपुर में किया गया।
यह प्रयोग कृषक श्री संजय राय, पिता श्री धर्मराज राय के खेत (खेसरा संख्या 875) में प्रयोगकर्ता श्री विजय कुमार पासवान, किसान सलाहकार, पंचायत अहिरौली द्वारा संपन्न कराया गया।
कटनी प्रयोग के लिए 10 मीटर × 5 मीटर के आयताकार क्षेत्र का चयन किया गया, जिसमें कुल 29.270 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई। इसके आधार पर औसत उपज दर 58.540 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आकलित की गई।
फसल कटनी प्रयोग का मुख्य उद्देश्य कृषि उत्पादन का सटीक आकलन करना तथा किसानों के हित में संचालित सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, बक्सर, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, ग्राम पंचायत चुरामनपुर के किसान सलाहकार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #CmSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #buxarjila #samratchaudhary #bihar #BuxarNews
11 views | Buxar, Bihar | Nov 26, 2026