प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बालिकाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण
कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने बैठक में बालिकाओं को दिया मार्गदर्शन
महिला बाल विकास विभाग की सशक्त वाहिनी अंतर्गत बालिकाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नि:शुल्क तैयारी करवाई जा रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आयोजित उक्त प्रशिक्षण में कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रीति संघवी, एसडीएम श्री शुभम पाटीदार सहित अन्य अधिकारी एवं संबंधित शिक्षक गण प्रशिक्षण देने का कार्य करेंगे। इस संबंध में सोमवार को कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष आयोजित बैठक में उपस्थित बालिकाओं को कलेक्टर द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। महिला बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या तथा बालिकाएं उपस्थित थी।
#मंदसौर
#Mandsaur