विद्यार्थी समाज उपयोगी नवाचार करें मंत्री श्री इंदरसिंह परमार
जिले में जारी भारतीय राष्ट्रिय युवा संसद अधिवेशन का समापन कार्यक्रम जिले के धर्मराजेश्वर मंदिर परीसर चंदवासा में संपन्न हुआ। इस दौरान मध्य प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग के मंत्री श्री इंदर सिंह परमार, योग आयोग के अध्यक्ष श्री राघवेंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, सुवासरा विधायक श्री हरदीपसिंह डंग, गरोठ विधायक श्री चंदर सिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक श्री देवीलाल धाकड़, श्री दिलीप सखलेचा, श्री प्रदीप पाण्डेय, श्री आशुतोष जोशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका मुकेश गिरी गोस्वामी, श्री रणजीत सिंह, श्री छत्तर सिंह, श्री अजय सिंह, अध्यक्ष नगर परिषद श्रीमती कविता यादव, सरपंच श्रीमती बनास कुंवर, एसडीएम श्री राहुल चौहान आदि उपस्थित थे।
युवा संसद में प्रतिभागियों द्वारा योगाभ्यास किया गया। मंत्री तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भगवान श्री धर्मराजेश्वर के दर्शन कर पूजा अर्चना की इस दौरान उन्होंने भीम गुफा का भी अवलोकन किया। साथ ही आयुष विभाग द्वारा संचालित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। वहां पर पौधारोपण किया।
युवा संसद में युवाओं द्वारा प्रश्न पूछे गए जिनका मंत्री श्री इंदरसिंह परिवार द्वारा उत्तर दिया गया प्रश्नकर्ताओं में रितेश गुप्ता माधुरी चौहान प्रवीण आक्या जैन प्रदीप सैनी अजय शशांक एवं ऋषिकेश द्वारा प्रश्न पूछे गए । साथ ही मंत्री द्वारा प्रतिभागियों से संवाद भी किया गया।
धर्मपुरी गोस्वामी द्वारा लोकगीत लोक संगीत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।
#मंदसौर
#Mandsaur