मुरैना नगर: सिंधिया जी के जन्मदिन पर पूर्व विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश्वरी मंदिर के पास गरीबों को अन्नकूट वितरित किया
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिन को पूर्व विधायक रघुराज सिंह कंषाना सहित भाजपा पदाधिकरी व कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रघुराज सिंह कंषाना द्वारा विधानसभा मुरैना के दक्षिण मण्डल में ज्ञानेश्वरी मंदिर के पास गरीब-बेसहारा निराश्रित लोगो के बीच पहुंचकर आज दोपहर अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया।