मुरैना नगर: बिजली कर्मियों ने जिले में 7 दिन में 650 से ज़्यादा कनेक्शन काटे, 60 पर मामले दर्ज; उपभोक्ताओं पर ₹1720 करोड़ हैं बकाया
बिजली चोरी और बिजली बिलों की राशि बकाया के मामले में प्रदेश में मुरैना जिला अव्वल है, जिसमें करीब 255000 से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं पर करीब 1720 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया है, वहीं अब तक 7 दिन में करीब साढे 600 से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं और 60 लोगों पर मामले दर्ज हैं।यह जानकारी महाप्रबंधक के द्वारा दी गई।