मुरैना नगर: मुरैना न्यू कलेक्ट्रेट पर गौसेवकों ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा, प्रदर्शन किया
गौ संसद रूद्र प्रताप ने बताया कि,मुरैना जिले में आये दिन गौवंश के साथ अत्याचार किया जा रहा है जिसमें लोगों के द्वारा झटका मशीन की जगह डायरेक्ट करेंट लगाकर उन्हें मारा जा रहा है।जिसको लेकर आज सभी गौसेवकों ने न्यू कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रशासनिक अधिकारी को अपनी 6 मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा है।पहले भी ज्ञापन सौंपे गए लेकिन आज तक कोई कार्रवाही नहीं कि गई।