मुरैना नगर: तेलीपाडा में गजक व्यापारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में खुद को जिम्मेदार बताया
मुरैना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पुरानी कलेक्ट्रेट के सामने कमल गजक भंडार दुकान के संचालक ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली।सूचना पाकर पुलिस मौक़े पर पहुंची ओर जांच पड़ताल के दौरान सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है कि मेरी मौत का जिम्मेदार में स्वयं हूँ।पुलिस ने आज पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।